नशा मुक्त जीवन जीनेे मे सफलता कैसे प्राप्त करेंगे ?
जय विज्ञान,
🙏🏼
नशा मुक्त जीवन जीनेे मे सफलता कैसे प्राप्त करेंगे ?
उत्तर -नशा करना एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है, जो किसी भी प्रकार के नशा युक्त पदार्थ का सेवन करता है उसके प्रति लत लग जाता है, जिससे बार बार नशा करने का मन करता है, नशा करने वाले दिन मे एक बार नशा करता है तो कोई अनेक बार करता है, अलग अलग व्यक्ति का नशा करने का लत अलग अलग प्रकार से होता है /
नशा छुड़ाने की दवा मार्केट मे कुछ लोग बेचते है, क्या इससे नशा छूट जाता है ? नहीं
सर्व प्रथम यह जानने की जरूरत है कि आप जन्म से नशा नहीं करते थे, आप जैसे जैसे वातावरण और संगत में रहे हैं, उसका प्रभाव आपको अपने जीवन में पड़ने लगा है, जिस व्यक्ति का नकारात्मकता से बचने के लिए सकारात्मकता का लेवल ज्यादा होता है, वह अन्य वातावरण में भी अर्थात अन्य संगत में भी कुछ पल के लिए जाता है तो वह नशा नहीं करता है,
यहां यह जानने की जरूरत है कि आपके मन में सकारात्मक और नकारात्मकता का स्तर कैसा है ?
अर्थात आप जीवन के प्रति कितना सकारात्मक और नकारात्मक हैं ?
🎤
जैसे आप नशा के आदी हैं और नशा से दूर रखना चाहते हैं , इसके लिए आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ेंगे, जो काम आप नशा करते हुए नहीं कर पाते हैं,
जैसे कि आप शराब पीने के लिए शराब की दुकान में शराब लेने जाते हैं, या बार में जाते हैं, जो समय आपके घर से जाने और आने में लगता है, शराबियों के साथ गपशप करने में लगता है, उस पूरी समय को आप वहां लगाइए जो आपका शौक है,
जैसे किसी का खेल में, किसी का गीत में, किसी का मनोरंजन में, तो किसी का गेम खेलने में, तो किसी का टीवी देखने में, रहता है /
हम आपको एक ही बार मे शराब को पूरी तरह से बंद करने के लिए नहीं कह रहे हैं, सबसे पहले हम आपको यह कह रहे हैं कि जिस संगत में आप रहते हैं और उस संगत में आपका टाइम जितना जाता है उस टाइम को आप अपने हॉबी शौक को पूरा करने में लगाइए /
प्रथम चरण में शराब को आप दुकान से डायरेक्ट घर ले आइए, अपने समय को फालतू वेस्ट मत कीजिए /
धीरे-धीरे शराब के डोज को कम करते जाइए,
या अन्य किसी प्रकार का नशा का सेवन करते हैं उसके डोज कम करते जाइए /
🌐
ध्यान रहे हमने कहा आपको आपके शराबियों की संगत से पूरी तरह से दूर हो जाना है, जो समय आपके नशेड़ी यों के साथ जाता था, उस समय को अपने शौक को पूरा करने के लिए काम में लगा रहे हैं /
🌐
एक लाइन याद रखें ,
आपको एक नई दुनिया का निर्माण खुद को करना होगा, आपको एक नई वातावरण का निर्माण खुद को करना होगा, नई वातावरण में आपको रहना है,
दोस्तों जैसी संगत वैसी रंगत होती है,
आप कहेंगे, मुझे अपने शराबियों दोस्तों से दूर किया जा रहे हैं, अगर आप शराब छोड़ना चाहते हैं तो यह काम तो करना पड़ेगा /
हम शराबियों नशेड़ी यों के संगत से दूर रहने के लिए जा रहे हैं,
प्रथम चरण में डायरेक्ट शराब या अन्य नशा को छोड़ने के लिए नहीं कह रहे हैं /
धीरे-धीरे जब आप एक नई वातावरण में रहने लगेंगे,
🌐
नई वातावरण में रहकर सकारात्मक ट्रेनिंग और पुस्तकें, मेडिटेशन, अगर आप मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, विहार जाना पसंद करते हैं, तो वहां भी कुछ पल के लिए जा सकते हैं, इससे आपके मन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे,
🌐
दोस्तों जिस तरह से एक शारीरिक रूप से बीमार व्यक्ति को कैसे रखा जाता है,
उसी प्रकार मनोवैज्ञानिक रूप से बीमार व्यक्ति को कैसे रहना चाहिए,
आप हमारे कहने से समझना चाहे तो समझ सकते हैं /
एक और विशेष रूप से ध्यान रखें आप नशा करते हैं ना, तो आप मनोवैज्ञानिक रूप से बीमार हैं, आपको ठीक होने के लिए आपके मन को ठीक करना है, और आपके मन में बुरी जो लत लगी हुई है, उसे छुड़ाने के लिए धीरे-धीरे प्रयास करना है,
जब आप लगातार किसी भी कार्य को 21 दिन तक करते हैं, तो वह आपके आदत में शामिल हो जाता है,
कृपया 21 दिन का कोर्स को पूरा करके देखें,
इस कोर्स को पूरा करने के दौरान सावधानी यही अपनाएं की, आपको एक नई दुनिया अर्थात एक सकारात्मक माहौल में रहना ही है, और अपनी नकारात्मक माहौल नशेड़ी, या शराबियों के संगत से कोसों दूर चले जाना है,
आपको मालूम है ना जब आप बीमार पड़ते हॉस्पिटल में रहते हैं तो आपका इलाज डॉक्टर किया करते हैं, डॉक्टर के बताए हुए परहेज का पालन करते हैं/
दवा से ज्यादा परहेज काम करती है,
नशा को छोड़ने के लिए हम किसी प्रकार की दवा खाने की सलाह नहीं दे रहे हैं /
जो तरीके हम बताने का प्रयास किए हैं, इस तरीके को अपनाएंगे तो मुझे विश्वास है आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन जरूर होगा,
चुन्नू राम बंजारे
नोट :- इस विषय पर ट्रेनिंग की भी शुरुआत अविलंब हो जाएगी /

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें